फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में रेड क्रॉस कार्यालय में टीबी के प्रति युवाओं को किया जागरूक

नारनौल स्थित रेड क्रॉस कार्यालय में टीबी उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रेड क्रॉस सचिव बलवान सिंह के दिशा-निर्देश पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर टीबी कोऑर्डिनेटर शोभा शर्मा ने युवाओं को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी एक संक्रामक रोग है, लेकिन समय पर जांच और नियमित दवा से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ भी दिलाई गई। युवाओं ने संकल्प लिया कि वे स्वयं जागरूक रहेंगे और समाज में भी टीबी के प्रति जागरूकता फैलाएंगे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के साथ सवाल-जवाब सत्र भी आयोजित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें