नारनौल में 1000 यूरिया खाद आने के बाद सुबह से किसान कोऑपरेटिव सोसाइटी के बाहर पहुंचने शुरू हो गए। धीरे-धीरे किसानों की लंबी लाइन लग गई। इससे पहले भी शुक्रवार और शनिवार को करीब 1200 बैग यूरिया के आए थे जो 2 दिन में किसानों को वितरित कर दिए गए थे। बता दें कि किसानों को डीएपी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। कोऑपरेटिव सोसाइटी में पुलिस की मौजूदगी में भी कई बार डीएपी वितरित किया गया था। लेकिन अभी यूरिया को लेकर ऐसी मारामारी देखने को नहीं मिल रही है।