फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ में फरवरी के प्रथम पखवाड़े में मौसम रहेगा परिवर्तनशील

महेंद्रगढ़ क्षेत्र में रविवार को सुबह दिन की शुरुआत हल्के कोहरे व बदलवाई के साथ हुई। अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि फरवरी माह के प्रथम पखवाड़े में एक के बाद एक, तीन पश्चिमी विक्षोभों के आंशिक प्रभाव से मौसम परिवर्तनशील रहेगा। हरियाणा में दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात के तापमान में वृद्धि की संभावना है। फरवरी के प्रथम पखवाड़े में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना रहेगी। इस समय ठंड बढ़ने से फसलों में भी काफी लाभ मिलेगा। लेकिन अधिक समय तक कोहरा रहा तो सरसों की फसल में रोगों की आशंका भी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें