फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में गूंजी नारनौल क्षेत्र की आवाज, अवैध खनन पर कार्रवाई और निजामपुर में आईटीआई खोलने की उठी मांग

विधानसभा सत्र के दौरान नांगल चौधरी विधायक मंजू चौधरी ने जनता से जुड़े अहम मुद्दों को मजबूती के साथ सदन में उठाते हुए अवैध माइनिंग, क्रशर संचालन, पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। विधायक ने कहा कि अवैध खनन प्राकृतिक संसाधनों की खुली लूट है, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है और स्थानीय लोगों का जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि अवैध खनन पर तुरंत रोक लगाई जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले क्रशर संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सड़कों और पर्यावरण को हुए नुकसान की भरपाई करवाने की भी मांग रखी गई। विधानसभा सत्र के दौरान नांगल चौधरी क्षेत्र के निजामपुर ब्लॉक में राजकीय आईटीआई कॉलेज खोलने की पुरजोर मांग भी उठाई गई। विधायक ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के अभाव में क्षेत्र के युवाओं को दूर-दराज के शहरों में जाना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों की बर्बादी होती है। स्थानीय स्तर पर आईटीआई खुलने से युवाओं को कौशल शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में पेयजल संकट के समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने, सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा अभी तक बिजली से वंचित ढाणियों में जल्द कनेक्शन देने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। सड़कों और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए विशेष बजट की मांग करते हुए विधायक ने कहा कि उनका लक्ष्य हर घर तक पानी और हर ढाणी तक बिजली पहुंचाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें