फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में तिरंगा यात्राओं से गूंजेगा 'वंदे मातरम', 150वें वर्ष का होगा भव्य आयोजन

नारनौल। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में 9 से 17 अगस्त तक जिले भर में हर घर तिरंगा अभियान को एक जन-आंदोलन के रूप में चलाया जाएगा। इसके अलावा 14 अगस्त को देश विभाजन के दौरान अकल्पनीय यातनाएं सहने वाले और अपनी जान गंवाने वाले लाखों निर्दोषों की याद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी बहुत ही सादगी, गंभीरता और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया ने वीरवार को हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के साथ इसी विषय पर हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद दी। एडीसी ने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर को अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष हर घर तिरंगा अभियान इसलिए भी बेहद खास और भावनात्मक होने जा रहा है क्योंकि यह ऐतिहासिक राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य को समर्पित है। अभियान के दौरान पूरे जिले में देशभक्ति से ओत-प्रोत माहौल तैयार किया जाएगा। इसके तहत जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर विशाल तिरंगा यात्राएं, बाइक, साइकिल व ई-बाइक रैलियां निकाली जाएंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें