फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न, रमेश चंद्र यादव छठी बार निर्विरोध बने प्रधान

हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबद्ध हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ की पब्लिक हेल्थ ब्रांच नारनौल का त्रिवार्षिक चुनाव मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस स्थित यूनियन कार्यालय में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया राज्य चुनाव पर्यवेक्षक सज्जन सिंह भारद्वाज व सरजीत खेड़ा की अगुवाई में हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से पब्लिक हेल्थ ब्रांच की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रमेश चंद्र यादव को प्रधान, संदीप जांगड़ा को सचिव तथा सुरेश कुमार यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त राधेश्याम शर्मा को चेयरमैन, रामचंद्र शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, रामशरण यादव को प्रेस सचिव तथा श्रीकृष्ण शर्मा को मुख्य सलाहकार मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी में दलीप कुमार, सुरेश कुमार भूषण, कैलाश चंद सैनी, सह सचिव पवन सैनी, अमित यादव, सुनील सैनी, एचकेआरएन के प्रधान मास्टर शेर सिंह व उपप्रधान जोगेंद्र, महीपाल, हवासिंह, राजबीर व उमाशंकर को चुना गया। इसी अवसर पर बीएंडआर इलेक्ट्रिक ब्रांच नारनौल के त्रिवार्षिक चुनाव भी संपन्न हुए। इसमें बाबू लाल को प्रधान, जसविंद्र सिंह को सचिव, प्रवीण सोनी को कोषाध्यक्ष, नरेंद्र शर्मा को चेयरमैन तथा नरेंद्र सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान सर्वसम्मति से चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि सभी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और समयबद्ध समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर अन्य संगठनों को छोड़कर दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने रजिस्टर नंबर 41 में आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के अंत में सभी सेवानिवृत्त साथियों को श्रीराम लला की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। चुनावी सभा में वजन सिंह, बलवंत, अरविंद, रोहित, निरज, उमेद, राहुल, संजय, कृष्ण, देवेंद्र, मांगेलाल, प्रेम, जयसिंह, प्रमोद, नरेश व कृष्ण सहित सभी ब्रांचों के पदाधिकारी व सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें