फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: कनीना में ट्रैफिक पुलिस की दूसरे दिन भी चली चालानी कार्रवाई

कनीना में ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियमों के उल्लंघन पर नकेल कसते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। नगर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए नाकों के दौरान समाचार लिखे जाने तक 60 वाहनों के चालान काटे गए, जिनसे लगभग एक लाख साठ हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रेवाड़ी टी-पॉइंट, अटेली टी-पॉइंट, कनीना बस स्टैंड और अन्य प्रमुख स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, गलत पार्किंग, कागज़ात अधूरे होने सहित अन्य नियम उल्लंघन के मामलों में चालान जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कई वाहन ऐसे मिले जिन पर रेडियम टेप या रिफ्लेक्टर बिल्कुल नहीं लगे थे, जो रात के समय दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन सकते हैं। ऐसे वाहनों पर मौके पर ही रिफ्लेक्टर लगवाए गए और चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें तथा वाहन कागज़ात हमेशा साथ रखें, ताकि स्वयं की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके और कार्रवाई से भी बचा जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें