फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में वर्चस्व के लिए आपस में भिड़े दो मंगलामुखी गुट, 3 घायल

शहर के 11 हटा बाजार में मंगलवार दोपहर को दादरी और नारनौल से आए मगलामुखी गुटों में झगड़ा गया। इसमें दादरी से आए तीन मगलामुखी को चोटें आई हैं। बता दें कि दोपहर करीब 1 बजे दादरी से मंगलामुखी महेंद्रगढ़ शहर आए थे। इसकी सूचना नारनौल के मगलामुखी समाज को मिली। बाद में नारनौल के मंगलामुखी वहां पर आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। इतना ही नहीं दादरी नंबर गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए और नारनौल नंबर की गाड़ी के भी शीशे टूटे हैं। बाद में पुलिस ने मौका मुआयना किया। इसके बाद दोनों पक्ष शहर पुलिस थाने में पहुंच गए। घटना में दादरी से आए तीन मगलामुखी घायल हो गए। फिलहाल पुलिस कार्रवाई कर रही है और अभी तक किसी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें