नारनौल में सुबह से मौसम सुहावना बना हुआ है। मंगलवार सुबह नौ बजे से हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि 5 जून तक आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। जिसकी वजह से किसानों को अभी तीन-चार दिन तक फसल की बिजाई नहीं करने की सलाह दी है। बता दें कि नारनौल व नांगल चौधरी में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। जिसकी वजह से अभी तक बाजरे व ग्वार की फसल की बिजाई शुरू नहीं हो सकी है।