फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगल चौधरी थाने में शान से लहराया तिरंगा

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को थाना नांगल चौधरी परिसर में तिरंगा फहराया गया। एसएचओ पवन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस जवानों ने राष्ट्रीय गीत के साथ ‘वंदे मातरम’ और ‘जय हिंद’ के उद्घोष के बीच राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा। इस अवसर पर पीएसआई हरिश, सिपाही प्रदीप, एचजीएच बलवंत, एसपीओ देशराज, सहायक मुंशी पंकज सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा। पुलिसकर्मियों ने स्वतंत्रता दिवस की गरिमा और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए देश की सेवा के प्रति अपने कर्तव्य और समर्पण को दोहराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें