फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में भारी वाहनों की आवाजाही से थरथराने लगा निजामपुर पुल, करीब 6 वर्ष पहले बना था निजामपुर में पुल

निजामपुर क्षेत्र का प्रमुख पुल भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से थरथराने लगा है, जिससे आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। करीब छह वर्ष पहले बने इस पुल की स्थिति को लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि पुल की तुरंत तकनीकी जांच करवाई जाए। साथ ही ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए। वहीं, आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए, ताकि किसी और परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें