फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ में चार दिन बाद गांव रिवासा के वाटर टैंक में मिला लापता पुलिसकर्मी का शव

महेंद्रगढ़ के राव तुलाराम चौक से गत 15 फरवरी शाम के समय लापता हुए पुलिसकर्मी का शव मंगलवार को गांव रिवासा के जलघर में मिला है। जलघर पर काम करने वाले कर्मी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जलघर से बाहर निकाला। सदर थाना पुलिस ने इसकी सूचना और फोरेंसिक टीम को दी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मृतक पुलिसकर्मी के पास मिले दस्तावेजों की जांच की। मौके पर गांव रिवासा के ग्रामीणों के अलावा शहर थाना और सदर थाना की टीम भी मौजूद रही। मृतक पुलिसकर्मी हाल ही में मधुबन में ट्रेनिंग कर रहा था और 15 फरवरी को शाम को घर आ रहा था। मृतक ने शहर के राव तुलाराम चौक पर पहुंचकर परिजनों को फोन किया था। लेकिन उसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गया था। पुलिसकर्मी ने 15 फरवरी को राव तुलाराम चौक पहुंचकर परिवार वालों से बात की और जल्द घर पहुंचने की बात कही थी। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। छोटे भाई की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। गांव उष्मा पुर निवासी जितेंद्र ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई 29 वर्षीय आनंद कुमार हरियाणा पुलिस में नौकरी करता है। वह गत अक्टूबर माह में ग्रुप सी की भर्ती में चयनित हुआ था। इस समय वह मधुबन में ट्रेनिंग कर रहा था। 15 फरवरी को आनंद कुमार मधुबन से स्वीकृति लेकर घर आ रहा था। शाम करीब सात बजे उसके दोस्त से मोटरसाइकिल लेकर दादरी से घर के लिए चला था। करीब दस बजे उसके भाई ने अपने मोबाइल से अपने ससुर नरेश निवासी महेंद्रगढ़ को मोबाइल फोन कर कहा कि वह राव तुलाराम चौक महेंद्रगढ़ पर पहुंच गया है। उसके बाद आनंद ने अपनी पत्नी के मोबाइल पर कहा कि वह महेंद्रगढ़ आ चुका है और अब वह घर आ रहा है। लेकिन उसका भाई आनंद घर नहीं पहुंचा और फिर उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। उसके परिवार के सदस्य आनंद कुमार की तलाश करते रहे। मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें