फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी के पैरों तले दम तोड़ता स्वच्छ भारत अभियान लघु सचिवालय के बेसमेंट में लगा कूड़े का ढेर

नारनौल। स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिला केवल सरकारी फाइलों में ही चमक रहा है, क्योंकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। शहर के लघु सचिवालय में जहां डीसी, एसपी सहित जिले की कमान संभाल रहे अनेकों बड़े अधिकारी दरअसल कूड़े के ढेर पर विराजमान हैं। लघु सचिवालय की पड़ताल के दौरान बेसमेंट में पांच जगह कूड़े के ढेर लगे मिले और जलभराव मिला। साथ ही बेसमेंट की दीवार से पानी का रिसाव देखने को मिला। महीनों से खराब है लिफ्ट: बुजुर्गों व दिव्यांगों को सुविधा प्रदान करने के लिए लघु सचिवालय में लिफ्ट की सहूलियम प्रदान की गई है, लेकिन ये लिफ्ट भी कई महीनों से खराब ही पड़ी हुई है। ऐसे में अपने काम के सिलसिले में आने वाले बुजुर्गों व दिव्यांग जनों को सीढ़ी चढ़ने उतरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लगा पड़ा है कूड़े व मलबे का पहाड़: बेसमेंट के बगल में नजर डाले तो यहां पर मलबे व कूड़े का पहाड़ लगा हुआ है, जबकि डीसी को इसकी भनक तक ही नहीं हैं। ऐसे में जहां से स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत होनी चाहिए, वहीं ऐसा नजारा देखने को मिले तो स्वत: ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभियान किस स्तर का होगा। पलस्तर व टॉयलेट की हालत भी खराब: इस इमारत को बने महज 12 साल ही हुए हैं और इतने कम समय में ही रखरखाव के अभाव में इसका पलस्तर जगह जगह से गिरने लगा है। साथ ही टॉयलेट का जायजा लेने पर उनकी हालत भी बेहतर नजर नहीं दिखाई दी। जबकि यहां कर्मचारियों अधिकारियों सहित प्रतिदिन हजार लोग यहां अपने काम के सिलसिले में आते जाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें