हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित 12वे दीक्षांत समारोह की शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट जज सूर्यकांत विवि पहुंच चुके हैं। न्यायाधीश हेलीकॉप्टर से विवि पहुंचे और इसके बाद विश्राम गृह चले गए। कुछ ही देर में मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू व आईआईटी रोपड़ के निदेशक डॉ. राजीव आहुजा समारोह के विशिष्ट अतिथि भी शिरकत करेंगे। फिलहाल कार्यक्रम में विद्यार्थी और सभी विभागों के प्रोफेसर पहुंचे है। इसके अलावा सभी प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं। कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है और जांच करके ही विवि में प्रवेश दिया जा रहा है।