फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: राजकीय पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति पर छात्रों को किया गया जागरूक

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल में "नशे से जंग, महेन्द्रगढ़ के संग" नालसा (डॉन) योजना-2025 और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की भजन मंडली ने भजन के माध्यम से नशे से जंग, महेन्द्रगढ़ के संग नशा मुक्त अभियान के तहत नशा से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैनल अधिवक्ता गिरी बाला यादव ने बताया कि नशा एक सामाजिक बुराई है जो व्यक्ति के शरीर, मन और समाज को बुरी तरह प्रभावित करता है। नशे की लत आत्मनियंत्रण से दूर कर देती है और उसे विनाश की ओर ले जाती है । ऐसे में नशा मुक्ति की आवश्यकता अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। नशा करने से शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। नशा हृदय, फेफड़ों और मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाता है। नशे से पीड़ित व्यक्ति मानसिक रूप से गुस्से का शिकार हो जाता है। साथ ही पारिवारिक संबंध बिगड़ जाते हैं और सामाजिक प्रतिष्ठा नष्ट हो जाती है। मेडिकल अधिकारी रवि ने भी विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ हवासिंह, डॉ मीना कुमारी, डॉ मुदगील व अशोक स्वंय सेवक मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें