राजकीय महाविद्यालय नारनौल में स्वस्थ जीवन शैली पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर ने की। नोडल अधिकारी प्रोफेसर डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों को नशा मुक्त जागरूकता शपथ दिलाई। मुख्य वक्ता डॉ. यशपाल आर्य ने सात्विक आहार ही स्वास्थ्य का आधार पर विचार रखे। जिला कार्यकारिणी सचिव डॉ. योगाचार्य नितिन योगी ने मानसिक स्वास्थ्य पर विचार रखे। डाॅ. यशपाल आर्य ने आरोग्य संपदा और आदर्श रसोई स्वस्थ परिवार का आधार नामक पुस्तक की प्रति भेंट की। इस मौके पर सीनियर प्रोफेसर डॉ. महेंद्र मुदगिल, डॉ. सतीश सैनी, डॉ. सोनू जागलान, मनजीत सिंह सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।