फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल के नांगल चौधरी में कबूतरों पर आफत बनी आंधी व बारिश, 200 से अधिक कबूतरों की हुई मौत

आंधी व बारिश की वजह से आमजन ही प्रभावित नहीं हुए बल्कि अनेक पक्षियों को भी अपनी जान गंवानी पड़ी। ऐसा ही मामला नांगल चौधरी में सामने आया है, जहां दो सौ अधिक कबूतरों की मौत हो गई। कस्बे के शिव मंदिर के पास ही काफी संख्या में सुबह मृत कबूतर मिले हैं। इसके अलावा भी अनेक जगहों पर पक्षियों को काल का ग्रास बनना पड़ा है। सामाजिक कार्यकर्ता विजय प्रजापत, सनी प्रजापत, नीरज, नवीन, भावेष, आशीष शर्मा ने कबूतरों को एकत्रित किए और दफनाए। युवाओं का कहना है कि रविवार सुबह जब वह उठे तो जगह-जगह कबूतर मृत पड़े हुए थे। जिसके बाद उन्होंने मृत कबूतरों को एकत्रित किए, वहीं जो कबूतर घायल थे उन्हें दाना पानी दिया। बता दें कि शनिवार रात को करीब 12 बजे तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें