फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: मिड डे मील कर्मियों को वेतन नहीं मिलने पर समाधान शिविर में दी शिकायत

समाधान शिविर में मिड डे मील कर्मियों ने मानदेय नहीं मिलने पर नगराधीश डॉ. मंगल सेन को ज्ञापन सौंपा। मिड डे मील कर्मियों को माह अक्तूबर व नवंबर मानदेय नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, केंद्र की ओर से जारी एक हजार रुपये प्रति माह जो जुलाई, अगस्त व सितंबर और दो साल के वर्दी भत्ता भुगतान नहीं किया गया है। इसको लेकर समाधान शिविर में ज्ञापन सौंपा गया। एआईयूटीयूसी जिला सचिव छाजूराम रावत व मिड डे मील यूनियन की ओर से अजीता ने जिला स्तरीय समस्या समाधान शिविर में नगराधीश को ज्ञापन सौंपा। जिस पर शिक्षा विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि अधिकारी ने एक माह का मानदेय आज ही जारी करने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें