सिख धर्म की दशम पातशाह गुरु गोबिन्द सिंह के प्रकाशोत्सव को लेकर शनिवार को नगर कीर्तन व शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की रहनुमाई में आयोजित की गई। जिसके अगुवाई पंज प्यारो द्वारा की गई। शोभा यात्रा गुरुद्वारा मोहल्ला दशमेश नगर से आरंभ होकर सांय गुरुद्वारा सिंह सभा में पहुंचकर संपन्न हुई। इसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर भी आयोजित किया गया। नगर कीर्तन के दौरान सिख संगतों द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब की चल रही सवारी गाड़ी के आगे-आगे पानी डालकर छिड़काव किया जा रहा था। शोभा यात्रा पुल बाजार, मानक चौक, गांधी बाजार, आजाद चौक, मोहल्ला चौधरियान से होते हुए गुरुद्वारा मोहल्ला गुरु नानकपुरा में संपन्न हुई। इस दौरान शहीद बाबा दीप सिंह गतका पार्टी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। जिसमें छोटे छोटे बच्चों ने विभिन्न करतब दिखाकर लोगों को अचंभित कर दिया। वहीं श्री गुरु गोबिंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने बैंडबाजों के साथ अनुशासन प्रिय परेड की। समूह संगत गुरबाणी का गान करते हुए धन गुरु गोबिन्द सिंह की स्तुति करते हुए आगे सिख संगत पुरुष और उसके बाद माताएं व बहने चल रही थी। इस दौरान सचिव सिंह सभा सरदार सुरजीत सिंह ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम गुरुद्वारा गुरुनानकपुरा में 5 जनवरी को सुबह कीर्तन दरबार व इसके बाद दोपहर गुरु का अटूट लंगर में शामिल होने की अपील। इस अवसर पर सरदार सुरजीत सिंह अरोड़ा सचिव, सरदार सुरेन्द्र सिंह चावला प्रधान, गुरु गोबिन्द सिंह स्कूल के प्रधान सरदार गुरमेल सिंह, सरदार मोहन सिंह चहल, हरभजन सिंह, प्रकाश सिंह, संजय शर्मा प्रधान प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट एवं उनकी पूरी टीम इत्यादि ने भाग लिया। इस अवसर पर नगर कीर्तन की यात्रा के दौरान नारनौल के विभिन्न संस्थाओं ने शोभा यात्रा पर फूलों की बरखा कर स्वागत किया। इस दौरान जगह जगह पर प्रसाद वितरित किया गया।