फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: श्री शिव महापुराण कथा का कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

श्री सीता राम शिव मंदिर समिति सदर थाना में मंगलवार को श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। श्री सीता राम शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रदीप ने बताया कि मंगलवार को सुबह सबसे पहले कलश यात्रा उप नागरिक अस्पताल होते हुए पुराने बाजार, नहर के पास से होते हुए वापस कथा स्थल पर पहुंची। मंदिर के पुजारी आचार्य प्रवेश मुदगिल ने बताया कि कार्यक्रम में विद्वानों द्वारा प्रतिदिन रुद्राभिषेक किया जाएगा। कथा का आयोजन 22 से 28 जुलाई तक किया जाएगा। 29 जुलाई मंगलवार को सुबह हवन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें वृंदावन धाम से आए हुए आचार्य श्रीराम स्नेही मिश्र कथा वाचन करेंगे। समिति के अध्यक्ष प्रदीप जांगडा ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर एक से शाम चार बजे तक कथा चलेगी। इस दौरान जितेंद्र बब्लू, मंदिर पुजारी आचार्य प्रवेश मुदगिल, नरेश सोनी, रमेश अग्रवाल, बृजभूषण शर्मा, जगदीश आचार्य, पवन शर्मा, मुकेश अग्रवाल, विमल, महिला मंडल प्रधान रीटा, सविता सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें