नारनौल में सीईटी परीक्षा को लेकर दूसरे दिन भी परीक्षार्थी सुबह से पहुंचने शुरू हो गए। परीक्षार्थी अपने जिले से पहले नारनौल की अनाज मंडी में पहुंचे वहां से बस से अपने केंद्र पर पहुंचे। परीक्षार्थियों के अंदर प्रवेश करने से पहले गेट पर कर्मचारियों ने जांच की। हालांकि पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन परीक्षा केंद्रों पर सुबह के समय कम भीड़ देखी। बता दे कि शनिवार को करीब 40 हजार छात्रों को परीक्षा में बैठना था जिसमें से करीब 2700 छात्र अनुपस्थित रहे।