फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने गैस एजेंसी का किया औचक निरीक्षण

नारनौल के एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने बुधवार को महेंद्रगढ़ रोड स्थित इंडियन गैस एजेंसी तथा बहादुर सिंह तालाब के पास स्थित एचपी गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और एजेंसियों के स्टॉक की भी जांच की। लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने एसडीएम को बताया कि गांवों में गैस की नियमित सप्लाई नहीं हो रही है और लंबे समय से गैस वितरण वाहन नहीं पहुंच रहे है। इस पर एसडीएम ने संबंधित एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में तुरंत गैस आपूर्ति बहाल की जाए। यदि वाहनों की कमी है तो बाहर से वाहन किराए पर लेकर सप्लाई सुनिश्चित की जाए ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने स्पष्ट कहा कि जिले में किसी भी नागरिक को गैस की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि गैस को लेकर घबराएं नहीं और बुकिंग करते समय केवल एक बार ही बुकिंग करें तथा ओटीपी का इंतजार करें। बार-बार बुकिंग करने से सर्वर पर दबाव बढ़ता है और बुकिंग में समस्या आ सकती है। उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें