फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में सफाई कर्मचारियों ने फूंका मंत्री विपुल गोयल का पुतला

शहर में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की करीब दो सप्ताह से जारी हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सफाई कर्मचारियों ने आज शहर में विरोध प्रदर्शन करते हुए शहरी एवं निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला जलाया। हड़ताल के कारण शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं। सफाई कर्मचारियों के साथ फायर ब्रिगेड कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हैं और पिछले कई दिनों से महेंद्रगढ़ नगर पालिका में धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने आठ अप्रैल से तेरह मई तक सैंतीस दिन की हड़ताल की थी। इसके बाद तेरह मई को सरकार और यूनियन के बीच समझौता हुआ था, जिसमें सत्रह मांगों पर सहमति बनी थी। कर्मचारियों का आरोप है कि समझौते के बावजूद उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, जिसके चलते उन्हें दोबारा हड़ताल पर जाना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें