फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, 55 जोड़ी ट्रेनों में 147 अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाएंगे

गर्मी की छुट्टियों के दौरान बढ़ी यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने जुलाई माह में विभिन्न मार्गों पर संचालित 55 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 147 अतिरिक्त डिब्बे अस्थायी रूप से लगाने की घोषणा की है। इससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और प्रतीक्षा सूची का दबाव कम होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि 1 जुलाई से अलग-अलग तिथियों तक ट्रेनों में थर्ड एसी, सेकेंड एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। यह व्यवस्था मांग और यात्री भार को ध्यान में रखते हुए अस्थायी रूप से लागू की जा रही है। अतिरिक्त डिब्बों का लाभ लालगढ़-दिल्ली सराय, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी, जयपुर-जोधपुर, अजमेर-अमृतसर, जोधपुर-इंदौर, इंदौर-भगत की कोठी, अजमेर-बांद्रा टर्मिनस, बीकानेर-दिल्ली सराय, हिसार-जयपुर, भिवानी-कालका, श्रीगंगानगर-दिल्ली समेत कई प्रमुख रेल सेवाओं के यात्रियों को मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें