फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: हल्की बूंदाबांदी के साथ हुई ओलावृष्टि, मौसम हुआ सुहावना

अटेली कस्बे में मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने फिर से करवट ली। क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि भी हुई। जिसके चलते मौसम में ठंडक महसूस की गई और आमजन को गर्मी से भी निजात मिली। वहीं नारनौल के नांगल काठा, बापडोली, खोडमा सहित अनेक गांवों में भी बारिश की गतिविधि दर्ज की गई। वहीं, किसानों के चेहरे पर चिंता साफ दिखाई दे रही थी। किसान सुरेश कुमार, दयाराम, रामनारायण, दलीप सिंह व बाबू लाल आदि ने बताया कि गेहूं फसल की कटाई जारी है। ऐसे में बरसात से किसानों को भारी परेशानी से गुजरना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी मेहनत पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है। किसानों के लिए फसल ही रोजी रोटी का एकमात्र साधन है। अगर फसल नहीं होगी तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें