फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरियावास मेडिकल कॉलेज के गेट के बाहर लगा महर्षि चवन ऋषि का बोर्ड उखाड़ा, ग्रामीण राव तुलाराम का नाम रखने की कर रहे मांग

कोरियावास मेडिकल कॉलेज की ओपीडी को शुरू हुए चार-पांच दिन ही हुए हैं लेकिन नामकरण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। कोरिया वास के ग्रामीण राव तुलाराम के नाम से मेडिकल कॉलेज का नामकरण करवाना चाहते हैं, वहीं सरकार की तरफ से महर्षि चवन ऋषि के नाम से नामकरण किया जा चुका है। सोमवार को ग्रामीणों ने महर्षि के नाम के बोर्ड को उखाड़ दिया। इस दौरान पुरुष व महिला भी कॉलेज के सामने एकत्रित हो गए और नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मेडिकल कॉलेज का नाम शहीद राव तुलाराम नहीं रखा जाएगा, तब तक कॉलेज के सामने धरना दिया जाएगा। बोर्ड उखाड़ने व ग्रामीणों के एकत्रित होने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों का कहना है कि कॉलेज के लिए 80 एकड़ जमीन उन्होंने निशुल्क दी है ऐसे में कॉलेज का नाम उनकी सहमति से रखा जाना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें