फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: राम की मानने लगे तो भारत देश को सशक्त देश होने से कोई नहीं रोक सकता: डॉ. रामअवतार

सर्व समाज के सदस्यों को धर्म लाभ व धार्मिक चेतना प्राप्त करने के उद्देश्य से श्री गौड़ ब्राह्मण सभा द्वारा रविवार को शहर के तालाब बहादुरसिंह रोड स्थित सीताराम पैलेस में जहां-जहां पग धरे श्रीराम ने विषय पर वृतचित्र कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. राम अवतार शर्मा अध्यक्ष रामायण परिपथ पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार व ट्रस्टी श्री राम सांस्कृतिक शोध न्यास अयोध्या व विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ. मनीष शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान राकेश महता एडवोकेट ने की। कार्यक्रम में पहुंचे शहर की विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों को श्री सीताराम के चरण चिन्ह का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद भगवान राम के भारत देश और विदेशों में स्थित 291 चिन्ह जो इतिहास वह विज्ञान से प्रमाणित है पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. राम अवतार शर्मा ने कहा कि हम राम को मानते हैं यह सही है परंतु राम को नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम राम की मानने लगे तो भारत देश को सशक्त देश होने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि राम का जीवन ही हमें संपूर्ण जीवन में क्या करना है यह सिखाता हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सभ्यता संस्कृति विशेषरूप से ग्रामीण व वन्य संस्कृति पर आज भी श्रीरामजी की अमिट छाप है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें