फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 मई को सीएम सैनी की धन्यवाद रैली, PWD भर रहा शहर में सड़कों के गड्ढे

शाहिल शर्मा Updated Thu, 15 May 2025 12:23 PM IST

महेंद्रगढ़ में आगामी 18 मई को मुख्यमंत्री की धन्यवाद रैली का कार्यक्रम तय होने के बाद नगरपालिका एवं लोक निर्माण विभाग शहर के गड्ढों को लेकर अब गंभीर दिखाई देने लगे हैं। इन गड्ढों से परेशान शहरवासी नगरपालिका व लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों से बार-बार गड्ढों को भरने की मांग उठा रहे थे। लेकिन जैसे ही मुख्यमंत्री की धन्यवाद रैली का कार्यक्रम फाइनल हुआ तो जिम्मेदारों ने शहर के गड्ढों को भरने के लिए वीरवार से ही भागदौड़ शुरू कर दी। गोशाला रोड पर ट्रेक्टर-ट्राली के माध्यम से रोड़े डालने का काम शुरू कर दिया। बता दें कि शहर के एक किलोमीटर लंबे गोशाला रोड का निर्माण दो वर्ष पूर्व हुआ था। लेकिन वर्तमान में इस एक किलोमीटर सड़क मार्ग में अब 50 से अधिक गहरे गड्ढे हैं तथा सड़क मार्ग भी बदहाल स्थिति में है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें