नारनौल में एक होटल कर्मी को पुलिस द्वारा बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। पुलिस टीम होटल कर्मी को महावीर चौकी पर लेकर आती है, जहां मारपीट करने की बात कही जा रही है। इसके बाद रात को ही होटल पर छोड़कर कुक को पुलिस ले जाती है। होटल के कुक की हालत ज्यादा खराब होने पर नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।