फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में एक पेड़ दिव्यांगजन के नाम अभियान के तहत संतोष मेमोरियल पुनर्वास केंद्र में लगाए पौधे

नारनौल के हुडा सेक्टर एक स्थित मधुर वाटिका में संतोष मेमोरियल पुनर्वास एवं शोध केंद्र ने एक पेड़ दिव्यांगजन के नाम अभियान के तहत पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर दिव्यांग छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कप्तान हंसराज रहे। कभी वीरान रही मधुर वाटिका को पर्यावरणविद डॉ. आरएन यादव के मार्गदर्शन में समाजसेवी अमरजीत सिंह व साथियों ने हरा-भरा बनाया। आज यह हजारों पौधों और फूलों से समृद्ध होकर लोगों को स्वच्छ हवा और हरियाली दे रही है। डॉ. आरएन यादव ने कहा कि एक पौधा केवल ऑक्सीजन ही नहीं, आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ वातावरण भी देता है। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। संस्थान की ओर से श्वेता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अंत में स्टाफ सदस्य अनिता, मंगला, शुभम, आशु, राजकुमार, गोदावरी, सुरेंद्र आदि ने पौध रोपण कर संरक्षण में योगदान देने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें