फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: शिविर में जांचे 1189 लोगों के नेत्र, दवाएं व चश्में किए वितरित

सेहलंग स्थित बीआर स्कूल में संस्थापक स्वर्गीय राजेंद्र भारद्वाज की 16वीं पुण्यतिथि पर रविवार को नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया। इसमें 1189 लोगों की नेत्र जांच की गई और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाएं व चश्में प्रदान किए गए। मोतियाबिंद के मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए तिथि आवंटित की गई। कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने बतौर मुख्य अतिथि जबकि प्रवीण यादव ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने विद्यालय परिसर में स्थापित स्वर्गीय राजेंद्र भारद्वाज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की। चेयरमैन हरिश भारद्वाज ने बताया कि शिविर का संचालन गंगा देवी पांडेय आई हॉस्पिटल की विशेषज्ञ डॉक्टर टीम ने किया। मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव ने सभी डॉक्टरों और स्टाफ से मुलाकात कर शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और स्वयं भी अपनी आंखों की जांच करवाई। जांच के दौरान डॉक्टरों ने दृष्टि क्षमता, परदे की स्थिति, एलर्जी व संक्रमण संबंधी समस्याओं का विस्तृत परीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया और निशुल्क जांच करवाकर बीमारी का समाधान पाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें