फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: गैस रिसाव से निपटने की तैयारियों काे लेकर की गई मॉक ड्रिल रिहर्सल

शाहिल शर्मा Updated Wed, 11 Feb 2026 03:49 PM IST

गैस रिसाव जैसे हादसों के मामलों में हम कितने तैयार हैं इसके लिए बुधवार को गांव बलाहा कलां स्थित अडाणी टोटल गैस लिमिटेड के आद्रिका फ्यूल स्टेशन पर मॉक ड्रिल रिहर्सल की गई। यह अभ्यास जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता आपदा प्रबंधन विभाग से जिला परियोजना अधिकारी मीनाक्षी ने की। इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी बड़े औद्योगिक हादसे के समय विभिन्न सरकारी विभागों की त्वरित प्रतिक्रिया और आपसी तालमेल को परखना था। अभ्यास की शुरुआत एक काल्पनिक आपात स्थिति से हुई। इस दौरान कंप्रेशर के वॉल्व के पास गैस लीकेज के कारण आग लग गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने इसे लेवल-III इमरजेंसी घोषित की। इसके बाद जिला प्रशासन के तमाम विंग सक्रिय हो गए। पुलिस विभाग ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए प्रभावित क्षेत्र की घेराबंदी की और ट्रैफिक को नियंत्रित किया, ताकि राहत कार्यों में बाधा न आए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें