फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सागरपुर में रक्तदान शिविर, 42 यूनिट रक्त संग्रह

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को गांव सागरपुर में बाबा हरनाम गिरि युवा मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं व ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 42 यूनिट रक्तदान किया। शिविर की विशेष बात यह रही कि मुख्य अतिथि स्वयं रक्तदाता रहे, जिससे युवाओं में रक्तदान को लेकर विशेष प्रेरणा देखने को मिली। नारनौल सिविल हॉस्पिटल से डॉ. राहुल यादव अपनी चिकित्सा टीम के साथ शिविर में उपस्थित रहे। बाबा हरनाम गिरि युवा मंडल के सदस्य अनिल कुमार ने बताया कि गांव में कई वर्षों के बाद रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ है जिसमें गांव के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कमांडो नरपत सिंह ने कहा कि रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है। किसी के दिल में सीधे उतरना है तो रक्तदान कीजिए। कार्यक्रम में चरण सिंह, बलवंत सिंह, अजय कुमार, नवीन, धर्मबीर, हरपाल, संदीप, हेमंत, भूप सिंह, सुरेंद्र सिंह, रणबीर, संदीप मास्टर सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें