फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में टिकट जांच से 63.50 करोड़ रुपये का राजस्व किया प्राप्त

उत्तर पश्चिम रेलवे ने वर्ष 2025-26 में टिकट जांच में अब तक का उच्चतम राजस्व प्राप्त किया है। यह उत्कृष्ट प्रदर्शन पिछले सभी रिकार्ड को पार कर गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में 9 फरवरी तक टिकट जांच से 63.50 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है जोकि पिछले वर्ष इस अवधि में प्राप्त राजस्व की तुलना में 27.01 प्रतिशत अधिक है। यह उत्कृष्ट प्रदर्शन पिछले सभी रिकॉर्डों को पार कर गया है। 63.50 करोड़ रुपये का यह राजस्व उत्तर पश्चिम रेलवे के पिछले उच्चतम वार्षिक राजस्व 63.22 करोड़ रुपये (वित्त वर्ष 2023-24) के आंकड़ें को 50 दिन पहले पार कर चुका है। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा बिना टिकट यात्रा की रोकथाम के लिए टिकट जांच अभियान के साथ यात्रियों को जागरूक करने का प्रयास भी किया जा रहा है। टिकट जांच के लिए विशेष योजना बनाई जाती है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर टिकट जांच को एक जागरूकता अभियान के रूप में लिया जाता है जिसमें रेल वन एप जैसे डिजिटल माध्यम से बिना किसी व्यवधान के टिकट लेने के लिए यात्रियों को प्रेरित भी किया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें