फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल सफाई कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी, 80 टन कूड़ा जमा

नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ के सफाई और अग्निशमन कर्मचारी मंगलवार को छठे दिन भी हड़ताल पर रहे। इससे शहर में दो दिनों से करीब 80 टन कूड़े का उठान नहीं हो पाया है। कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल 15 अगस्त तक बढ़ा दी है। नगर परिषद के सभी 200 कर्मचारियों ने अब पूर्ण रूप से कार्य बंद कर दिया है। इससे शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। नारनौल यूनिट के प्रधान भूपेंद्र कुमार ने बताया कि राज्य कमेटी ने हड़ताल को चार दिन और बढ़ाने का फैसला किया है। कर्मचारी अब 15 अगस्त तक हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी 25 में से 17 मांगों पर सहमति जताई थी। सरकार ने इन्हें लागू करने का आश्वासन भी दिया था, पर वादा पूरा नहीं किया। इसी कारण प्रदेश भर के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। मांगों पर अड़े कर्मचारी कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने निर्धारित समय बीतने के बाद भी अपना वादा पूरा नहीं किया। उनकी 25 में से 17 मांगों पर पहले ही सहमति बन चुकी थी। इन मांगों को लागू करने के आश्वासन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान जिला प्रधान राहुल सारवान, कोषाध्यक्ष मनोज बोयत और सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल यादव सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें