फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में नारनौल के अधिवक्ताओं का मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

सुनील कुमार Updated Wed, 22 Jul 2026 02:18 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने नारनौल में विरोध मार्च निकाला। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संतोख सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ता महेंद्रगढ़ रोड से जिला बार मुख्यालय तक पैदल मार्च करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में भगत सिंह की प्रतिमा के पास एकत्र होकर अधिवक्ताओं ने सोनम वांगचुक के समर्थन में भी नारे लगाए। अधिवक्ताओं ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उनका आरोप था कि छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। बार पदाधिकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो अधिवक्ता साथियों से विचार-विमर्श कर आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और छात्रों के आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें