जिला रेड क्रॉस सोसायटी शाखा नारनौल के सौजन्य से यदुवंशी डिग्री कॉलेज पटीकरा में चल रहे पांच दिवसीय जिला स्तरीय शिविर का समापन समारोह प्राचार्य बजरंग लाल की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें राजकीय महाविद्यालय नारनौल ने जिला स्तरीय वाईआरसी शिविर में ऑल ओवर चैम्पियन ट्राफी का खिताब जीता। वहीं, बेस्ट काउंसलर प्रोफेसर डॉ. चंद्रमोहन और बेस्ट यूथ मेल कुलदीप कुमार जबकि बेस्ट फीमेल यूथ प्रिया रही। समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक और यदुवंशी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन राव बहादुर सिंह रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि पर प्राचार्य ब्रह्मा प्रकाश दहिया रहे। रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव बलवान सिंह और कमांडर टेक चंद यादव और रिसोर्स पर्सन व जिला से आएं काउंसलर्स ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का फूल मालाओं फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया। अंत में यदुवंशी डिग्री कॉलेज पटीकरा के प्राचार्य बजरंग लाल यादव ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों सभी आगंतुकों और रेडक्रॉस सोसायटी परिवार डीटीओ राजकुमार, ओमप्रकाश, रेखा कुमारी, राजीव कुमार सुनील कुमार के सभी सम्मानित सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।