फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: जापान से लौटे ध्रुव गौतम का राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में भव्य सम्मान संवाद न्यूज एजेंसी

नारनौल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को कक्षा 12वीं (विज्ञान) के छात्र ध्रुव गौतम के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। ध्रुव गौतम भारत सरकार के सौजन्य से आयोजित सकुरा साइंस एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जापान की शैक्षणिक यात्रा से लौटे हैं। विद्यालय परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। समारोह की शुरुआत ध्रुव गौतम और उनके माता-पिता के फूल-मालाओं से स्वागत के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए एक भव्य स्वागत जुलूस निकाला। स्वागत समारोह का आयोजन विद्यालय के मुख्य द्वार पर जिला शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक, खंड शिक्षा अधिकारी पवन भारद्वाज, विद्यालय प्रबंधन समिति और विद्यालय की प्राचार्या प्रोमिला यादव ने ध्रुव का अभिनंदन किया। उन्होंने पुष्पगुच्छ और मालाएं पहनाकर ध्रुव का स्वागत किया। यह सम्मान ध्रुव की जापान यात्रा की उपलब्धि को दर्शाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें