फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल डीसी अनुपमा अंजली ने सीएम सैनी को दी नीट परीक्षा के प्रबंधों की जानकारी

उपायुक्त ने जिला स्तर पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि नीट परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था इस तरह से दुरुस्त की जाए ताकि परीक्षार्थी बिना किसी बाधा के आराम से अपने केंद्रों तक पहुंच सकें। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास एंबुलेंस की तैनाती की जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। इसको लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आगामी 3 मई को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा को लेकर शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के सभी उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। जिला महेंद्रगढ़ की तरफ से उपायुक्त अनुपमा अंजली ने इस संबंध में अब तक किए गए प्रबंधों की जानकारी दी। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर बिजली, स्वच्छ पेयजल और शौचालयों की उपयुक्त व्यवस्था होनी चाहिए। इसके साथ ही गर्मी के प्रभाव को देखते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्रों पर एंट्री के दौरान परीक्षार्थियों के लिए छाया की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि उन्हें धूप में परेशान न होना पड़े। परीक्षा के समय सभी केंद्रों पर एक-एक बिजली कर्मी की तैनाती रहेगी जो किसी भी तकनीकी खामी को तुरंत दुरुस्त करेगा। उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों का प्रवेश सुबह 11:00 बजे से शुरू हो जाएगा और दोपहर 01:30 बजे के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें