नारनौल नगर परिषद में लंबे अंतराल के बाद आयोजित हाउस बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक शौचालयों और पार्कों के रख-रखाव को लेकर पार्षदों ने अधिकारियों को जमकर घेरा। इस दौरान पार्षद राजेंद्र ने कहा कि ईओ साहब गंदगी को लेकर चार साल से जनता की गाली खा रहे हैं, एक साल तो आप भी खाओ।