फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: अंडरपास निर्माण में लापरवाही का आरोप, खेत में पानी भरने से ग्वार की फसल बर्बाद

संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल। जिले के गांव रघुनाथपुरा निवासी किसान रमेश कुमार ने गहली चौक के पास निर्माणाधीन अंडरपास का कार्य कर रही निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली को शिकायत सौंपी है। किसान ने समाधान शिविर में फसल के नुकसान की भरपाई और खेत की मेड़ दोबारा बनवाने की मांग की। शिकायत के अनुसार किसान का खेत एनएच-11 पर बाबा ऑयल मिल के पास स्थित है, जहां इस वर्ष ग्वार की फसल बोई गई थी। आरोप है कि अंडरपास निर्माण के दौरान बारिश के बाद कंपनी कर्मचारियों ने जेसीबी से खेत की मेड़ काट दी और सड़क पर जमा पानी खेत में छोड़ दिया। इससे कई दिनों तक खेत में पानी भरा रहा और पूरी ग्वार की फसल खराब हो गई। किसान का कहना है कि पानी भरने से भूमि भी प्रभावित हुई है, जिससे दोबारा बुवाई करना मुश्किल हो गया है। रमेश कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत लेकर कंपनी के सुपरवाइजर के पास पहुंचने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और धमकाकर भगा दिया गया। किसान ने प्रशासन से मौके की जांच कराकर नुकसान का आकलन कराने, उचित मुआवजा दिलाने तथा खेत की मेड़ पूर्व स्थिति में बनवाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें