पटौदी ट्रॉफी के लिए खिलाड़ियों का चयन एक मई को रोहतक स्थित चौधरी बंसीलाल स्टेडियम में किया गया। महेंद्रगढ़ क्रिकेट सोसिएशन के सचिव किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि अंडर-16, अंडर- 19, अंडर- 23 व सीनियर ग्रुप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस ट्रायल में जिले भर के कुल 136 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-16 में 49, अंडर 19 में 40, अंडर 23 ग्रुप में 26 व सीनियर ग्रुप पटौदी ट्रॉफी में 21 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि पहले सभी खिलाड़ियों का आयु वर्ग के हिसाब से 2 किलोमीटर की दौड़ करवाई गई। इसके बाद खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी तथा विकेट कीपिंग की ट्रायल ली गई। अभी ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की लिस्ट जारी नहीं की गई है, जो आगामी दिनों में जारी की जाएगी। इस ट्रायल में चयनित खिलाड़ी पटौदी ट्रॉफी में खेल सकेंगे।