नारनौल में दो दिन से लगातार तेज बारिश हो रही है। वीरवार सुबह सात से 11 बजे तक तेज बारिश होने से शहर पूरी तरह से जलमग्न हो गया। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं गली-मोहल्लों में जलभराव होने से अनेक जगहों पर बाइक व छोटे वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए। सुबह तेज बारिश होने से नगर परिषद में ईओ के कार्यालय में पानी घुस गया।