फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के कनीना की नंदनी राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग के 63 किलो भारवर्ग में रही तीसरे स्थान पर

कनीना की वार्ड नंबर पांच निवासी वेट लिफ्टर नंदिनी पुत्री देवेंद्र ने राज्य स्तर पर आयोजित वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता के 63 किलो भारवर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बुधवार को कनीना पहुंचने पर नगरपालिका चेयरमैन, पार्षदों वे क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बेटी को सम्मानित किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहकर 23 मई से महाराष्ट्र के कोहल्हापुर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी नंदिनी ने अपना स्थान पक्का किया है। नंदिनी के पिता देवेंद्र ने बताया कि जिला स्तर 23 मार्च को प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। हाल ही में 11 अप्रैल को फरीदाबाद के सामुदायिक केंद्र में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नंदिनी ने तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक हासिल किया है। अब 23 मई को कोल्हापुर महाराष्ट्र में होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। चेयरपर्सन डॉ रिंपी यादव ने कहा कि क्षेत्र की प्रतिभाओं ने समय-समय पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में जिले का गौरव बढ़ाया है। इस दौरान पार्षद राजेंद्र सिंह लोढ़ा, पार्षद दीपक चौधरी, पार्षद योगेश, पार्षद सूबे, पार्षद नितेश गुप्ता, रामप्रताप यादव दादा, देवेंद्र, पार्षद ऊषा, पार्षद रेखा कुमारी, राजकुमार पार्षद, पूर्व पार्षद मोहन सिंह, मनोज यादव, राजकुमार पार्षद, मुकेश नंबरदार, कैप्टन जयपाल सिंह, भगवान दास, पूर्व पार्षद कमल यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें