फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: दुकानदारों के अतिक्रमण पर नप की कार्रवाई, सामान किया जब्त

शहर में मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया और सामान बाहर रखकर बैठे दुकानदारों को चेतावनी दी। साथ ही दुकानों के बाहर रखा गया सामान भी कब्जे में लिया और नगर पालिका कार्यालय में लाया गया। बता दें कि दोपहर 1 बजे नप टीम की ओर से शहर में अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई शुरू होते ही रेहड़ी संचालक अपनी रेहड़ियों को लेकर रवाना होने लगे। साथ ही शॉपिंग कॉम्पलैक्स बाजार के दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। और सामान को बाहर से अंदर रखने लगे। इसके बाद एसआई अनिल कुमार, दरोगा राजेंद्र, दरोगा सुमित कुमार, अनदीप, लक्ष्मण अपनी टीम के साथ बाजार में उतरे और कार्रवाई शुरू की। नगर पालिका के गेट से होते हुए टीम बालाजी चौक पर पहुंची और यहां पर दो रेहड़ी कब्जे में ली गई। इसके बाद टीम बालाजी चौक से किला रोड होते हुए वापस कार्यालय लौट गई। इस बाजार में टीम के साथ दो ट्रैक्टर ट्रॉली रही। दुकानों के बाहर रखे फ्लैक्स बोर्ड, मेज, कुर्सी, ड्राम व अन्य सामान टीम ने जब्त किया। इस दौरान टीम की कुछ दुकानदारों के साथ बहस भी हुई, लेकिन टीम ने सामान जब्त कर नगर पालिका कार्यालय में रख दिया। अब सामान लेने आने वाले दुकानदारों के चालान कर सामान दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें