फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल के शहबाजपुर गांव में मुर्रा नस्ल की 11 लाख रुपये में खरीदी भैंस, डीजे से किया स्वागत

नांगल चौधरी के गांव शहबाजपुर में 11 लाख रुपये की मुर्रा नस्ल की भैंस लाने पर ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह भैंस राजस्थान के गंगानगर से खरीदी है। इतना ही नहीं भैंस के नांगल चौधरी में पहुंचने पर डीजे से स्वागत भी किया गया। भैंस करीब 30 लीटर दूध रोजाना देती है।  मिली जानकारी के अनुसार गांव शहबाजपुर के सरपंच विक्रम के पास एक से बढ़कर एक नस्ल की भैंसे हैं। इसी के चलते राजस्थान के गंगानगर जाकर 11 लाख रूपये की भैंस खरीदी है। जैसे ही शनिवार शाम भैंस नांगल चौधरी की नई अनाज मंडी में पहुंची तो काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद भैंस का फूल मालाओं से स्वागत किया और डीजे भी बजाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें