फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

मंडी अटेली में पुरानी नगर पालिका कार्यालय के सामने मंगलवार को नपा सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सफाई कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरण न किया जाए। ऑनलाइन हाजिरी बंद की जाए और जो बकाया एरियर की राशि हरियाणा के सभी जिलों में दे दी गई है, लेकिन जिला महेंद्रगढ़ में अभी तक बकाया एरियर नहीं दिया गया है। उसे तुरंत दिया जाए। इस मौके पर सफाई कर्मचारी प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि उन्होंने कई बार हरियाणा सरकार के समक्ष यह मांग रखी है। उसके बावजूद भी समाधान नहीं हुआ है। अगर जल्द समाधान नहीं होता है तो नई कार्य योजना बनाकर हड़ताल करेंगे। उनकी मांगों को सरकार तुरंत पूरी करें। इस मौके पर महिला प्रधान गीता, रामकिशन, मुकेश, प्रवीन, धर्मवीर, लक्ष्मी, निर्मला, सोमा आदि कर्मचारी मौके पर मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें