फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में नगर पालिका कर्मचारियों का झाड़ू प्रदर्शन, मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ हुंकार

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शुक्रवार को नारनौल में कर्मचारियों ने झाड़ू प्रदर्शन कर हरियाणा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध जताया। इस प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई प्रधान भूपेंद्र सारवान ने की। प्रदर्शन के दौरान भूपेंद्र सारवान ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को जल्द से जल्द पक्का किया जाए और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के साथ न्याय किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार कर्मचारियों के साथ हुए समझौतों को लागू करने में मनमानी कर रही है। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर 2022 को सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच जो समझौता हुआ था, उसे आज तक लागू नहीं किया गया। कर्मचारियों की मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए, न्यूनतम वेतन 27 हजार रुपये किया जाए तथा अग्निशमन विभाग के शहीद कर्मचारियों के परिवारों को एक करोड़ रुपये मुआवजा और एक सदस्य को पक्की नौकरी दी जाए। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सफाई कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सेवाएं दीं और सरकार ने उन्हें “कोरोना योद्धा” का दर्जा दिया, लेकिन आज तक उन्हें स्थायी नौकरी या अन्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिला। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगें पूरी नहीं की गईं तो कर्मचारी बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। इस मौके पर राज्य कैशियर महेंद्र सिंह सेंगलिया, राज्य सचिव महेंद्र बोयत, जिला प्रधान कौशल यादव, जिला प्रधान राहुल सारवान सहित महावीर प्रसाद, सुरेश कुमार, भीम सिंह, रोशन लाल, निरंजन लाल, अमित कुमार, जसवंत कुमार, सुनील कुमार, राकेश कुमार, सतपाल सिंह, संदीप सिंह, हरिओम, लीलाराम, अजय कुमार, अशोक कुमार, गुरदयाल सिंह, रविकांत, प्रदीप कुमार समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें