फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: कष्ट निवारण समिति की बैठक, मंत्री अरविंद शर्मा ने सुनी लोगों की समस्याएं

महेंद्रगढ़ में पहली बार हुई जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में समिति के सदस्यों ने सहकारिता मंत्री के समक्ष अधिकारियों के आमजन की समस्याएं नहीं सुनने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अधिकारी कष्ट निवारण समिति सदस्यों के साथ-साथ आमजन की भी नहीं सुनते। अधिकारियों को बार-बार कॉल करने के बावजूद भी कॉल नहीं उठाते। सहकारिता मंत्री ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिदिन सुबह 11 से 12 बजे तक एक घंटा अधिकारी अपने कार्यालयों में आमजन की समस्याएं सुनेंगे। अपने कार्यालयों के बाहर नोटिस चस्पा कर प्रतिदिन एक घंटे आमजन की शिकायतें सुनेंगे। बैठक में 10 परिवादों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इसमें से दो का मौके पर ही समाधान किया गया। सहकारिता मंत्री मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि आमजन की शिकायतों को नजरअंदाज करना किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। अधिकारी समस्याओं के निवारण की दिशा में तत्परता से कार्रवाई कर उन्हें राहत प्रदान करने का कार्य करें और प्रतिदिन सुबह 11 से 12 एक घंटा कष्ट निवारण समिति के सदस्यों व अन्य पदाधिकारी की समस्याएं सुनने का समय निर्धारित किया जाए तथा एक दूरभाष नंबर भी जारी किया जाए जिस पर सभी मनोनीत सदस्य फोन करके अपनी समस्या बता सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें