फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुबंधित कर्मचारियों की मांगों को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

सुनील कुमार Updated Sat, 22 Aug 2026 05:43 PM IST

नारनौल। भारतीय मजदूर संघ एवं अनुबंधित कर्मचारी यूनियन के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर नांगल चौधरी की विधायक मंजू चौधरी को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत करवाते हुए उनके समाधान के लिए सरकार और विभाग के स्तर पर आवश्यक कदम उठाने की मांग की। यूनियन के प्रधान आजाद और सचिव कर्मवीर के नेतृत्व में कर्मचारी विधायक के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि अनुबंधित कर्मचारियों से जुड़ी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिनका समाधान किया जाना जरूरी है। कर्मचारियों ने विधायक से उनकी मांगों को सरकार और संबंधित विभाग के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाकर राहत दिलाने की अपील की। इस दौरान बुधराम, राजवीर, सतवीर, राजेश, मनोज, बलविंदर, देवेंद्र सोनी और मनजीत सहित बिजली बोर्ड के कर्मचारी मौजूद रहे। विधायक मंजू चौधरी ने कर्मचारियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनकी मांगों को उचित स्तर पर रखने का आश्वासन दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें